August 5, 2026

उज्जैन/खंडवा। खंडवा लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कद्दावर नेता अरुण यादव ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है। उन्होंने खुद इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी कि मैंने शीर्ष नेतृत्त्व को इस बारे में बता दिया है। जिसे भी पार्टी प्रत्याशी बनाएगी मैं उसका पूर्ण समर्थन करूंगा। उनके इस तरह दावेदारी छोड़ने से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अचानक उनके द्वारा लिए गए इस फैसले को राजनीति के जानकार कई मायनों में देख रहे हैं। कुछ ऐसे पार्टी में चरम पर गुटी राजनीति तो कुछ आपसी तालमेल की कमी बता रहे हैं। यदि यादव इस सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं तो कांग्रेस के सामने अन्य मजबूत दावेदार का विकल्प खोजना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।