August 5, 2026

उज्जैन। नवरात्रि के दिनों में मंदिरों में पड़ रही भीड़ का फायदा शातिर महिला अपराधी भी उठा रही है। प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में कुछ ऐसा ही हुआ यहां मंगलवार को शातिर महिला ने कतार में आगे खड़ी महिला के गले से चालाकी से चैन काट ली। महिला कुछ समझ पाती उसके पहले उसके गले से चेन गायब हो गई जब महिला दर्शन कर घर लौटी तो उसे घटना का एहसास हुआ तो फिर गढ़कालिका मंदिर के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए। जिसमें घटना केद हो गई है। मामले में पीड़िता ने जीवाजी गंज थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उक्त शातिर महिला की शिनाख्त करने में जुटी।

लिंक पर देखें घटना का सीसीटीवी फुटेज