February 4, 2026

संत पुजारी के विवाद में मंदिर प्रशासन ने लिया निर्णय, महंत 15 दिनों तक विशिष्ट दर्शन नहीं कर सकेंगे

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान महंत एवं पुजारी के बीच हुए विवाद को लेकर मंदिर समिति ने संतुलित कार्रवाई की है। पुजारी महेश शर्मा पर 15 दिनों तक गर्भ में पूजन व विशिष्ट मार्ग से प्रवेश पर रोक लगाई गयी है। वही ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीर नाथ भी इस अवधि में विशिष्ट दर्शन व गर्भगृह मे पूजन नहीं कर सकेंगे। मंदिर समिति प्रशासन ने साफ किया है कि यह दोनों ही सामान्य दर्शनार्थी की तरह दर्शन कर सकेंगे।

गत बुधवार को मंदिर में हुए इस विवाद के बाद मंदिर प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। जिसके द्वारा सोप गई रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को मंदिर समिति प्रशासक प्रथम कौशिक ने मीडिया से चर्चा में बताया कि महंत एवं पुजारी दोनों का ही आचरण मंदिर के अनुकूल नहीं रहा। जो भी तथ्य जान समिति ने सौंपे उसे आधार पर पुजारी महेश गुरु के 15 दिन पूजन पर व गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई है साथ ही महंत भी विशिष्ट मार्गो से मंदिर में 15 दिनों तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दोनों ही समान दर्शनार्थ की तरह मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।
मालूम कि ऐसा पहली बार हुआ है जब महंत एवं पुजारी के विवाद में मंदिर प्रशासन द्वारा दोनों के ही खिलाफ इस तरह की कार्रवाई का निर्णय लिया गया हो।