नीलगंगा सरोवर तट पर हुआ 16 दिवसीय नि: शुल्क श्राद्ध कर्म
उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के अंतर्गत नीलगंगा स्थित प्राचीन सरोवर के तट पर तेरा तुझको अर्पण संस्था व जूना अखाड़ा परिवार के तत्वाधान में श्राद्ध कर्म कराए गए। बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या पर भी लोगों ने यहां आकर श्राद्ध कर्म किया और सर्व पितृ शांति की कामना की। गत वर्ष भी यहां 16 दिवसीय श्राद्ध कर्म निःशुल्क कराए गए थे। स्कंध पुराण में नीलगंगा तीर्थ सरोवर में श्राद्ध कर्म का महत्व प्रतिपादित है। जिसके तहत ही श्राद्ध पक्ष में यह क्रिया आरंभ की गई है। पूजन क्रिया पंडित नलिन शर्मा ने संपन्न कराई। जानकारी संस्था के दिलीप शर्मा एवं मुकेश खंडेलवाल ने दी। इस मौके पर संस्था द्वारा जूना अखाड़ा के स्थानीय महंत श्री देव गिरी जी महाराज का अभिनंदन भी किया गया।



More Stories
जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा का नगर भ्रमण, बालाजी धाम में हुआ स्वागत
वार्ड 36 में किस को ताज,