May 13, 2026
फरार आरोपी विकास देवड़ा।

उज्जैन। दुष्कर्म केस में फरार भैरवगढ़ थाने के निलंबित एसआई विकास देवड़ा अब ईनामी आरोपी हो गए। 10 दिन बात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं नहीं होने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने देवड़ा पर 5 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया। पुलिस लाईन निवासी भैरवगढ़ थाने में पदस्थ एसआई विकास देवड़ा के खिलाफ 20 फरवरी को एक महिला ने चिमनगंज थाने में दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया था। प्रकरण कायम होने पर एसपी शुक्ल ने देवड़ा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी थी।
वहीं पुलिस ने उसे पकडने के लिए लाईन स्थित निवास और रतलाम के घर पर भी छापा मारा। बावजूद देवड़ा का सुराग नहीं मिल सका। देवड़ा को गिरफ्त में नहीं आता देख एसपी शुक्ल ने उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फरारी के दौरान देवड़ा ने अग्रीम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन दिया था।

देवड़ा पर महिला ने लगाए थे गंभीर

महिला ने एसआई देवड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। 20 फरवरी केा महिला पति के साथ थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि देवड़ा ने जाल में फंसाकर उसके साथ रेप करता रहा और सोने के जेवर छीनकर मारपीट करने के बाद उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने कहा की फरार एसआई विकास देवड़ा पर 5 हजार का इनाम घोषित कर जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए है।