उज्जैन। पार्श्व गायक और शिव भक्त सोनू निगम ने शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर बाबा का पूजन व जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने सोनू निगम को मंदिर में प्रचलित निर्माण कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित प्रकल्प अन्नक्षेत्र, धर्मशाला, चिकित्सालय, गौशाला आदि के संबंध में बताया।


मंदिर में चल रहें कार्यों व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी से प्रभावित होकर श्री निगम द्वारा मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यो के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया ताकि वे दान राशि देकर निर्माण कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

More Stories
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें
पुजारी महेश शर्मा पर 15 दिन गर्भगृह मे पूजन का प्रतिबन्ध