उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट कारोबारी के पुत्र की जान इन चार क्रिकेट के सटोरियों ने ले ली ।खाराकुआ थाना पुलिस मामले में इन चारों को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है ,इस मामले में आज उस रजिस्टर के आधार पर कागजी खानापूर्ति पूरी की जाएगी। बताया जाता है कि प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट कारोबारी सुधीर कुमार जैन के पुत्र लवनेश ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी ,लवनेश की मां के पास एक रजिस्टर मिला है जिसमें क्रिकेट के सटोरिये प्रतीक, भव्य, शुभम सिंह ठाकुर और शालीन के नाम लिखे हैं ।
बताया जाता है कि यह चारों सटोरिया क्रिकेट के सट्टे के पुराने खिलाड़ी है इन लोगों द्वारा लवनेश को क्रिकेट की सट्टे की रकम जो कि करीब 40 से 50 लाख रुपए थी उसे लेने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे ,हालांकि लवनेश के पिता ने काफी कुछ पैसा इन लोगों को लौटा दिया था। खाराकुआ थाना प्रभारी के. के तिवारी अब उस रजिस्टर के आधार पर इन के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं ,उल्लेखनीय के शहर में क्रिकेट के सटोरिए आज भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं और कई लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

More Stories
आखिर किन कारणों से रघु मुनि सहित अन्य संतों को अखाड़ा परिषद ने हटाया ,7 दिन में देना होगा जवाब, कानूनी नोटिस मिला,उज्जैन
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें