February 1, 2026

उज्जैन। काफी समय से अटकी हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम आखिरकार सोमवार देर रात घोषित हो गई। संगठन के आला नेताओं से तालमेल बनाकर युवा मोर्चा के नगर जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने नगर बॉडी के साथ मंडलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी। नगर महामंत्री के रूप में उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन के खास श्रीपाल रजावत तो दक्षिण विधानसभा से परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सुशील वाडिया को महामंत्री बनाया गया। यह नाम मंत्री महोदय यादव की सहमति से तय हुआ है। इसके साथ ही बॉडी में 7 उपाध्यक्ष एवं 6 नगर मंत्री बनाए गए। युवा मोर्चा की इस नई टीम का ऐलान रात 12:30 बजे किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष अमेय शर्मा को महाकाल मंदिर में हुए हंगामे के चलते पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कुशवाहा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से ही नगर की नई टीम की घोषणा लंबित थी।