February 4, 2026

उज्जैन। सोमवार को प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदलते हुए उन्हें नवीन कार्यभार सौंपे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस की ओर से जारी आदेश में इन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। वहीं दो मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों के प्रभार में आंशिक बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के पहले मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसके लिए उच्च स्तर पर लॉबिंग तेज हो गई है। जिन अधिकारियों का परफॉर्मेंस कमजोर है उन्हें मुख्यधारा से हटाकर लूप लाइन में भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि 8 से 10 जिलों में कलेक्टर का हटना तय है।