मामला महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी गीत पर बनाये वीडियो पर उपजे विवाद का
उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी गीत पर वीडियो बनाने वाली महिला ने खेद जताते हुए माफी मांग ली है। रग रग में तू इस तरह समाने लगा सहित एक अन्य गाने पर वीडियो अपलोड करने वाली इस महिला ने मंदिर के पुजारियों सहित हिंदू संगठनों से माफी मांगते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य ऐसा नहीं था लेकिन फिर भी यदि किसी को ठेस लगी है तो इसके लिए मैं माफी चाहती हूं। साथ ही उक्त महिला ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से फिल्मी गीत पर बने वीडियो को डिलीट भी कर दिया और बाद में शिव जी के भजन वाला एक वीडियो अपलोड किया है। जिससे वह यह प्रदर्शित कर रही है कि धार्मिक भावना के लिहाज से ही वह मंदिर दर्शन करने आई थी। उक्त महिला इंदौर की बताई जा रही है और
Mishuroshan1509 नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है जिसके हजारों फॉलोअर्स भी हैं। इधर मंदिर प्रशासन का कहना है कि महिला ने अपनी गलती मान कर माफी मांग ली है इस कारण हमारी ओर से कोई कानूनी कार्रवाई फिलहाल नहीं की गई है। बता दें कि मामले में मंदिर के पं महेश पुजारी ने भी महाकाल थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। पब्लिक न्यूज़ 24 पर भी यह खबर प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा भी उक्त मामले की आलोचना की जा रही थी।

More Stories
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें
पुजारी महेश शर्मा पर 15 दिन गर्भगृह मे पूजन का प्रतिबन्ध