*सिंहस्थ क्षेत्र में 383 मकानों को नोटिस मिलने के मामले में विधायक जैन ने सीएम को लिखा पत्र, तल्ख अंदाज में कहा जब मकान बन रहे थे तो अधिकारी खामोश क्यों थे*
—

उज्जैन। सिंहस्थ उज्जैन की पौराणिक पहचान है एवं विश्व के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन हेतु स्थायी रूप से भूमि संरक्षित की जाती है। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि कुछ कॉलोनाइजर ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काट दी है जहाँ पर मकान का निर्माण भी हो चूका है। सर्वे के दौरान कई व्यावसायिक निर्माण के साथ साथ रिहायशी निर्माणों को भी चिन्हित किया गया है जिनका निर्माण सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध रूप से हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने 6 कॉलोनी के लगभग 363 मकानों को नोटिस जारी किया है। उपरोक्त विषय में श्रीमान से निवेदन है की उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर उन प्रभावित परिवारों का न्याय दिलवाने की कृपा करें , साथ ही ऐसे माफियाओं पर जिन्होंने जानकारी के बावजूद भी अवैध रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉलोनी काटी उन पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह बात विधायक उत्तर एवं पूर्व मंत्री पारस जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर के साथ साथ उन समस्त शासकीय कर्मचारियों पर भी कार्यवाही होना चाहिए जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस मामले में सम्मिलित है।


श्री जैन ने कहा कि निर्दोष गरीबों को न्याय मिलना चाहिए यदि उनके मकान हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है तो उन्हें वैकल्पिक स्थान मुहैया कराया जाना चाहिए। अब देखना है कि श्री जैन के इस पत्र के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में मकानों व निर्माणों को हटाने की कार्रवाई थमती है या फिर चिन्हित अवेध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है।
More Stories
उज्जैन कलेक्टर व एसपी ने प्रयागराज में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ देखी मेले की व्यवस्थाएं ,अखाड़ों के संतो से लिया आशीर्वाद
जूना अखाड़े के नए भवन दत्तात्रेय ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ श्रीमहंत हरदेव गिरि महराज ने कियाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
रिम्पी भदौरिया एक वर्ष के लिए जिला बदर | कलेक्टर ने जारी किए आदेश