
सिंहस्थ क्षेत्र में कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में रहवासियों का प्रदर्शन
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण बताकर अवैध कालोनियां, कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों के बने मकानों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में रहवासियों ने प्रदर्शन किया तथा कहा कि यह कार्रवाई गरीब जनता के साथ अमानवीय कृत्य है।
भाटी ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में कॉलोनी के नाम पर जिन गरीबों ने मकान लिये हैं उनको नुकसान पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। एक ओर सीएम गरीबों को पट्टे देने की बात कहते हैं, वहीं जमीन खरीदकर मकान बनाने वाले गरीबों को बेघर करने का काम किया जा रहा है। भाटी ने कहा जिनके कार्यकाल में अवैध निर्माण हुए हैं उन पर कार्रवाई हो, जिन्होंने बनने से पहले नहीं रोका। महेश सोनी, अशोक भाटी, पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, विवेक यादव, सपना सांखला, गजेन्द्र मारोठिया, रमेश सांखला, भरतशंकर जोशी, नाना तिलकर, पंकज यादव, राहुल गहलोत, कमल कौशल, ललित मीणा सहित सैकड़ों लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया तथा सीएसपी नेगी को ज्ञापन दिया। भाटी ने कहा कि गरीब जनता का दोष क्या है। यदि कॉलोनियां अवैध थी तो विधायक निधि से काम कैसे हुए। गरीब मकान मालिकों का क्या दोष जो उनके आशियाने तोड़ने का फरमान प्रदेश की भाजपा सरकार देकर प्रशासन से कार्रवाई करवा रही है।

More Stories
आखिर किन कारणों से रघु मुनि सहित अन्य संतों को अखाड़ा परिषद ने हटाया ,7 दिन में देना होगा जवाब, कानूनी नोटिस मिला,उज्जैन
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें