क्षिप्रा नदी के तट पर शून्य अपशिष्ट के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए व्यापक तैयारियां, सीएम भी जलाएंगे घाट पर दीप






उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की नगरी स्वर्ग लोक सी नजर आएगी। महाकाल के आंगन से लेकर मोक्षदायिनी मां शिप्रा के सभी प्रमुख घाटों पर लाखों दीप जगमगाएंगे और शहर भर के लोग अपने घर आंगन से लेकर प्रमुख देवालय व संस्थानों में दीपों की रोशनी फेलाएंगे। प्रशासन ने 21 लाख दीपों का लक्ष्य तय किया है। इसके पूरा होते ही इस महादीपोत्सव का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी आयोजन में शामिल होंगे और दीप प्रज्वलित करेंगे।
स्वच्छता का संदेश देने इस पूरे आयोजन को जीरो वेस्ट थीम पर भी परखा जाएगा। यानी आयोजन के कुछ देर बाद ही घाट साफ चकाचक नजर आएंगे। जिला प्रशासन व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को “शिव ज्योति अर्पणम” महोत्सव नाम दिया गया है। जो महाशिवरात्रि के अब तक के सबसे भव्य समारोहों के रूप में जाना जायेगा।
पर्यटन बढ़ेगा व वैश्विक ब्रांडिंग होगी
इस महामहोत्सव का उद्देश्य पर्यटन की दृष्टि से उज्जैन को विश्व मंच पर स्थापित करना और उज्जैन की ब्रांडिंग करना है। ताकि प्रगति और विशिष्टता को सक्षम करने के लिए अपनी सामूहिक भावना को प्रतिष्ठित किया जा सके,कार्यक्रम के सफल आयोजन के क्रम में सोमवार को माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक पारस जैन, बीजेपी नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जिलाधीश आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला, निगमायुक्त अंशुल गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया गया।
13 लाख घाट पर, 8 लाख शहर भर में
इस उत्सव में शिप्रा के सभी प्रमुख घाटों को मिलाकर कुल 13 लाख दीप प्रज्वलित किये जाएंगे। वहीं 8 लाख दीप शहर के विभिन्न देवालयो, प्रमुख स्थानों, संस्थानों व शहर वासियों द्वारा अपने घरों में जलाए जाएंगे। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से भी हर परिवार ने संकल्प लिए है। यह पहली बार है जब शहर में महाशिवरात्रि पर शिव दिवाली जैसा नजारा दिखेगा।
More Stories
उज्जैन कलेक्टर व एसपी ने प्रयागराज में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ देखी मेले की व्यवस्थाएं ,अखाड़ों के संतो से लिया आशीर्वाद
प्रयागराज महाकुंभ में जूना अखाड़ा के नव दीक्षित नागा संन्यासियों को दीक्षा देते स्वामी अवधेशानंद गिरि जी
स्वार्थ पूर्ति नहीं होने से बौखलाहट, कोर्ट का फैसला मानने को तैयार नहीं