राष्ट्रीय संत मोरारी बापू महाकाल दर्शन कर पहुंचे सुख शांति निवास

उज्जैन। सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं राष्ट्र संत मोरारी बापू शुक्रवार सुबह महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में दर्शन के पश्चात स्व. डॉ. सुखनंदन जोशी के निवास सुख शांति दशहरा मैदान में पधारे। संत मोरारी बापू ने ब्रह्मलीन विरक्त महंत भगवतानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर एवं स्व. सुखनंदन जोशी के साधु संतों की सेवा को स्मरण करते हुए भावांजलि दी।
संत मोरारी बापू ने आदित्य दिनेश सुखनंदन जोशी को दादा सुखनंदन जोशी की तरह धार्मिक संत सेवाभावी बताया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी, अजय शर्मा, डॉ. अशोक शास्त्री, मनोज जोशी, लोचन जोशी ने मोरारी बापू का स्वागत किया।

More Stories
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें
पुजारी महेश शर्मा पर 15 दिन गर्भगृह मे पूजन का प्रतिबन्ध