हरिद्वार।गोविंद सोलंकी,
भारत के गृहमंत्री अमित शाह अपनी व्यस्ततम उत्तराखण्ड यात्रा में आध्यात्मिक प्रवास हेतु शनिवार सायंकाल श्री हरिहर आश्रम,जुना अखाड़ा आचार्य पीठ कनखल, हरिद्वार पहुँचे, यहाँ उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज से आध्यात्मिक भेंट वार्ता की।
जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज एवं देश के अन्य शीर्षस्थ संतों के साथ गृहमंत्री अमित शाह की इस आध्यात्मिक परिचर्चा में प्रमुख रूप से राष्ट्र और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के विकास, राष्ट्र जागरण एवं लोक-कल्याण के विषय सम्मिलित थे।
इसके बाद पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी ने भारत के सर्वविध अभ्युदय एवं विश्व-कल्याण के निमित्त भगवान महामृत्युंजय, पारदेश्वर महादेव का अर्चन, पूजन – अभिषेक तथा सिद्धि प्रदाता ‘रुद्राक्ष वृक्ष’ के दर्शन पूजन किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज (पतंजली योगपीठ), गीता ज्ञान संस्थानम्, कुरुक्षेत्र के प्रमुख गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, हिन्दू धर्म आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती महाराज(राजकोट) , पूज्य स्वामी निर्मलानंदनाथ जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहन्त महेश पुरी महाराज ,श्रमहन्त शैलेंद्र गिरी महाराज, मुख-आदि चुन चुन गिरि मठ (कर्नाटक), आचार्य श्री कृष्णमणि महाराज , प्रमुख : कृष्ण प्रणामी संप्रदाय (गुजरात- राजस्थान ), महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद सरस्वती, मुंबई( सुरत गिरि बँगला, हरिद्वार), राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड पुलिस के डी.जी.पी. अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे,

More Stories
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें
पुजारी महेश शर्मा पर 15 दिन गर्भगृह मे पूजन का प्रतिबन्ध