उज्जैन गोविंद सोलंकी।
नानाखेड़ा रोड स्थित देशमुख हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंधेर गर्दी का आलम है ना ठीक से प्रशिक्षित स्टाफ है और ना चिकित्सक, मनमाने रूप से मरीजों को भर्ती कर उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, क्योंकि देशमुख हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया था उसी के चलते इसके संचालक दत्तात्रेय देशमुख सारे नियम कायदों को ताक में रखकर हॉस्पिटल का संचालन करने के साथ ही यहां नर्सिंग कॉलेज भी चला रहे हैं।
इस समय शहर में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैला हुआ है ऐसे में अस्पतालों में बेड की समस्या होने से मरीज यहां भी पहुंच रहे हैं देशमुख हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में संचालित नर्सिंग कॉलेज के क्लास रूम में पलंग लगाकर मरीजों को भर्ती कर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है जबकि नियमानुसार हॉस्पिटल में जहां मरीजों को भर्ती किया जाता है वहां मेडिकल उपकरण सहित चिकित्सा सुविधा होना चाहिए पर देशमुख हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है ।
3 कमरों में चल रहा नर्सिंग कॉलेज….
देशमुख हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर मैं चौथी मंजिल पर नर्सिंग कॉलेज भी संचालित हो रहा है तीन कमरों में संचालित हो रहे इस नर्सिंग कॉलेज में क्या पढ़ाया जा रहा होगा क्या सिखाया जा रहा होगा या तो प्रशासन के आला अधिकारियों को वहां पहुंच कर ही मालूम पड़ेगा नर्सिंग कॉलेज के लिए जो जो मापदंड तय है उसमें100 में से 10% भी पालन नहीं हो रहा है।

More Stories
आखिर किन कारणों से रघु मुनि सहित अन्य संतों को अखाड़ा परिषद ने हटाया ,7 दिन में देना होगा जवाब, कानूनी नोटिस मिला,उज्जैन
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें