उज्जैन। गंभीर डेम के लबालब होने के साथ ही नगर निगम ने उज्जैन शहर में सोमवार से नियमित जल प्रदाय का निर्णय ले लिया। शुक्रवार सुबह डैम के पूर्ण क्षमता से भर जाने के चलते डैम के गेट कुछ घंटों के लिए खोल दिए गए थे इसके बाद शहर के आला जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से बात की और सोमवार से शहर वासियों को नियमित जल प्रदाय करने का फैसला कराया। उत्तर विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन के अनुसार इंद्रदेव ने मेहरबानी करते हुए उज्जैन की प्यास बुझाने वाले गंभीर डेम को लबालब कर दिया है लिहाजा अब उज्जैन शहर में रोजाना जल प्रदाय किया। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से जल का अपव्यय रोकने की भी अपील की ताकि आगामी सीजन में जल संकट जैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े।

More Stories
आखिर किन कारणों से रघु मुनि सहित अन्य संतों को अखाड़ा परिषद ने हटाया ,7 दिन में देना होगा जवाब, कानूनी नोटिस मिला,उज्जैन
तो क्या रघु मुनि ओर अन्य महंतों का निष्कासन गलत हुआ…
किसानों कि आड़ में राजनीति बंद करें, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से ना खेलें