नर्मदा जयंती पर नीलगंगा सरोवर में संतो महंतों ने की मां नर्मदा व गंगा की आरती
उज्जैन। पुनीत पावन माँ नर्मदा की जयंती के अवसर पर सोमवार शाम नीलगंगा सरोवर स्थित जूना अखाड़ा घाट पर दीपदान व महा आरती का कार्यक्रम हुआ। घाट को आकर्षक लाइटिंग दीपों से सजा कर आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ा के बीच विभिन्न अखाड़ों से जुड़े शैव संतो महंतों द्वारा आरती की गई।
नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा नीलगंगा सरोवर पर मां नर्मदा व गंगा माता की आरती कर भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। अखाड़े के थानापति महंत देव गिरी महाराज व कार्यक्रम संयोजक संदीप बागड़ी के अनुसार इस मौके पर घाट को आकर्षक गुब्बारों, रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया। आतिशबाजी कर मां नर्मदा के जयकारे लगाए। आरती के पूर्व पुरोहित तिलक वधेका के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार क साथ सरोवर व माता का पूजन हुआ। इस मौके पर भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष अमेय शर्मा का साल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन भी किया गया। इस दौरान पर महंत विद्या भारती, महंत मुकुंद पुरी महाराज, महंत सहदेवानंद गिरी, संत क्षमा पूरी, संत प्रणवानंद जी सहित पूर्व पार्षद दुर्गा चौधरी, गोविंद सोलंकी, डॉ. राहुल कटारिया, गोकुल प्रसाद प्रजापति, रोशन पासी, धन्ना शर्मा, राजा खत्री, प्रितेश सोलंकी, दीपेश जोशी, आचार्य भारत जोशी दिनेश कटारिया, अंशुमन सेठी, भरत जोशी सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जन मौजूद रहे।





More Stories
प्रयागराज महाकुंभ में जूना अखाड़ा के नव दीक्षित नागा संन्यासियों को दीक्षा देते स्वामी अवधेशानंद गिरि जी
जूना अखाड़े के नए भवन दत्तात्रेय ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ श्रीमहंत हरदेव गिरि महराज ने कियाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
महेश गिरी के जूनागढ़ प्रवेश प्रतिबंध की मांग,आखड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को दिया पत्र